रायबरेली, जनवरी 1 -- लालगंज। विद्युत विभाग अधिशाषी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया है कि आज शुक्रवार को लालगंज तहसील पावर हाउस में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। कार्य सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित है। इसके कारण लालगंज तहसील पावर हाउस से जुड़े समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति इस अवधि में बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...