हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 14 -- आज (मंगलवार) बिहार के लिए अहम दिन है। दो दशक से बिहार की कमान संभाल रहे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। आज ही एनडीए विधायक बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगायेंगे। शाम तक नाम सार्वजनिक हो जाएगा और बुधवार को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। मंगलवार का दिन बिहार की सियासत में दो हिस्सों में बंटा होगा। पहला सत्र नीतीश कुमार की विदाई जबकि दूसरे सत्र में नये मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री के चयन को लेकर गहमागहमी रहेगी। भाजपा ने केन्द्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्रीय मंत्री चौहान की मौजूदगी में पार्टी अपने नेता का चयन करेगी। चयनित नाम पर एनडीए विधानमंडल दल की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.