आज निर्जला एकादशी पर रात भर खुला रहेगा विष्णुपद मंदिर
गया, जून 24 -- एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ निर्जला एकादशी गुरुवार को है। विष्णुपद इलाके में दो दिन गुरुवार व शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। विशेष दिन को लेकर विष्णुपद मंदिर तैयार है। व्रत की महत्ता व श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निर्जला एकादशी गुरुवार को दिन-रात विष्णुपद मंदिर खुला रहेगा। दोपहर में भोग के लिए और देर रात में शयन आरती के बाद सिर्फ गर्भगृह ही बंद होगा। मंदिर खुला रहेगा, जबकि सामान्य दिनों में मंदिर रात 11 बजे बंद हो जाता है। भीषण गर्मी में भीड़ को लेकर जिला प्रशासन और विष्णुपद मंदिर समिति ने विशेष तैयारी की है। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल व सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि निर्जला एकादशी पर दो दिन व्रतियों के साथ श्रद्धालुओं की अपार भीड़ होगी। सबसे महत्वपूर्ण निर्जला एकादशी को लेकर गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.