अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या। 3/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र नियावां से सम्बन्धित समस्त क्षेत्रों में मंगलवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चैनेज 22 500 एलएचएस निकट अफीम कोठी 33 केवी नियावां लाइन पर स्थित डीपी के शिपिटिंग का कार्य 12 मई को कराया जाना प्रस्तावित है। इस कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र नियावां से सम्बन्धित समस्त 11 केवी ऑउटगोइंग फीडरों दूरदर्शन, अफीम कोठी, नियावां, नमामि गंगे, झारखण्डी तथा शिवपुरी की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को पूर्वाह्न 11बजे से अपराह्न तीन बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता 33केवी दीपेन्द्र सिंह ने दी। -- यह भी पढ़ें- आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली यह भी पढ़ें- 11 से 16 मई तक सुबह 7 से 12 बजे तक बाधित रहेगी बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...