पूर्णिया, अप्रैल 2 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को हिंदू युवा संघ द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर पूरे नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल है।खिरनी बाजार स्थित हनुमान मंदिर खिरनी बाजार परिसर में शोभा यात्रा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए पंडाल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र को भगवा पताकाओं से सजाया गया है, वहीं जगह-जगह तोरण द्वार भी लगाए गए हैं। शोभा यात्रा को लेकर प्रखंड प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंगलवार देर शाम मंदिर परिसर में आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक...