बक्सर, जून 7 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्वजन कल्याण सेवा समिति की तरफ से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार की सुबह 7 बजे नगर भ्रमण हेतु जलभरी सह कलश शोभा यात्रा श्री रामेश्वर नाथ मंदिर रामरेखा घाट से निकाली जाएगी। शोभा यात्रा रामरेखा घाट से पीपरपाती रोड, मुनीम चौक, पुराना सदर अस्पताल रोड, जमुना चौक, पुलिस चौकी होते हुए श्री रामेश्वर नाथ मंदिर स्थित कैलाश मंडपम पहुंचेगी। फिर कलश स्थापना की जाएगी। श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। 3 बजे से संत सम्मेलन और 4 बजे से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा होगी। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...