कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- जिले में राम जन्मोत्सव शोभा आज धूमधाम से निकाली जाएगी। यह जानकारी विहिप के कार्यकारी जिला मंत्री राजेंद्र ने दी है। उन्होंने बताया कि श्री राम शोभा यात्रा शनिवार यानि चार अप्रैल को दोपहर एक बजे कोखराज स्थित होटल से निकलेगी। इसके बाद भरवारी, दरियापुर चौराहा, गुवारा तैयबपुर चौराहा होते हुए करारी चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद यहां से ओसा चौराहा होते हुए समदा चौराहा होते हुए मंझनपुर पहुंचेगी। मंझनपुर में नगर भ्रमण के बाद जिला पंचायत कार्यालय के पास समापन होगा। शोभा यात्रा में काफी लोग बाइक व चार पहिया वाहन से डीजे व रथ के साथ निकलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...