मथुरा, मार्च 26 -- श्रीराम जन्म महोत्सव समिति द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के अवसर पर घीया मंडी स्थित प्राचीन श्री रामचंद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। 27 मार्च को प्रातः 10 बजे मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के श्रीविग्रह का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत महाभिषेक किया जाएगा। वहीं सायं 4 बजे विभिन्न आकर्षक झांकियों, काली अखाड़ों, ढोल-नगाड़ों तथा बैण्ड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकलेगी। अध्यक्ष राजेंद्र बंसल भगत ने बताया कि प्रभु श्रीराम रजत महल रूपी रथ में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर शोभायात्रा में भक्तों को दर्शन देंगे। यह शोभायात्रा घीया मंडी स्थित प्राचीन श्री राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.