मुंगेर, फरवरी 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती दादी मंदिर से खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। हवेली खड़गपुर मारवाड़ी नवयुवक समिति की ओर से आयोजित इस यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है। इस आयोजन में मारवाड़ी नवयुवक समिति के लोगों के साथ-साथ युवाओं और विशेषकर महिलाओं की अच्छी-खासी भागीदारी रहेगी। मारवाड़ी नवयुवक समिति के सचिव रौनक सिंघानिया ने बताया कि शुक्रवार को निकलने वाली यह निशान यात्रा नगर में आपसी सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...