आगरा, फरवरी 14 -- आज शहर की सड़कों पर भोलेनाथ की बरातों की धूम रहेगी। सड़कों पर श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। यमुना किनारे स्थित पौराणिक मनकामेश्वर मंदिर से निकलने वाली बरात में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्यों के साथ शिवभक्त झूमते नजर आएंगे। महाकाल समिति की ओर से बल्केश्वर महादेव मंदिर सहित शहर भर में 30 से अधिक शिव बरातें निकाली जाएंगी। भोलेनाथ के भक्त भस्म रमाए, त्रिशूल लिए और डमरू बजाते हुए नृत्य करते दिखेंगे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में गजब का उत्साह रहेगा। चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.