औरैया, दिसम्बर 30 -- कस्बा अछल्दा में अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मोहल्ला हरीगंज बाजार तिराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी, जिसे लेकर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। हनुमान समिति की ओर से शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए बीते कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर पीले रंग के आमंत्रण पत्र वितरित किए। समिति पदाधिकारियों ने घर-घर व प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य हरीगंज बाजार, सराय बाजार, नहर बाजार...