भागलपुर, अप्रैल 2 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) भारत के तत्वावधान में ज्योतिकलश रथयात्रा आज प्रखंड नारायणपुर के विभिन्न गांवों से होकर निकलेगी। बुधवार को गायत्री प्रज्ञापीठ नारायणपुर में मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी चंदा देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत हुई। बैठक में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री शर्मा आचार्य जी की आध्यात्मिक जन्म शताब्दी वर्ष, माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष एवं अखंड ज्योति के प्राकट्य के शताब्दी वर्ष 2026 में मनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...