देहरादून, मार्च 9 -- श्री झंडा जी मेला की नगर परिक्रमा मंगलवार को दरबार श्री गुरु राम राय महाराज परिसर से सुबह साढ़े सात बजे श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में निकलेगी। नगर परिक्रमा में सैकड़ों की संख्या में संगत मौजूद रहेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने बताया कि नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल, तिलक रोड, टैगोर विला, घंटाघर, पलटन बाजार, लक्खीबाग, रीठामंडी, बॉबेबाग पहुंचेगी। संगत को गन्ने का प्रसाद बांटा जाएगा। ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए संगत गुरु महाराज के साथ वापस श्री दरबार साहिब परिसर पहुंचकर समाप्त होगी। पुलिस प्रशासन ने नगर परिक्रमा के दौरान सम्बंधित क्षेत्रों में यातायात डायवर्ट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.