बिजनौर, अप्रैल 12 -- बिजनौर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले आज टीईटी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मशाल जुलूस की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत की अध्यक्षता एवं जिला कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलौत के संचालन में जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता को लेकर देश के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। जिसे सरकार को समझना होगा। चन्द्रहास ने कहा कि टीईटी के विरोध में जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।बैठक में महिला विंग जिलाध्यक्ष वसीम बानो, राजेश कुमार रवि, शूरवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र के राव, सुशील कुमार, सुभाष चंद, सुनील कुमार, कुलवीर चौधरी, ज्ञाने...