गाजीपुर, मार्च 16 -- दिलदारनगर। देव प्रबंध समिति की ओर से मंगलवार को पुराना पशु हाट स्थित हनुमान मंदिर से विधिपूर्वक पूजन-अर्चन के बाद महावीरी झंडा के साथ बुढ़वा मंगल जुलूस निकाली जाएगी। बुढवा मंगल कि पारम्परिक कार्यक्रम कि तैयारी मे समिति के लोग जुट गये है। बुढवा मंगल का यह कार्यक्रम होली के बाद पड़ने वाला मंगलवार को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में लोग समर्पित मन से भाग लेते है। कार्यक्रम कार्यक्रम में लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते है। कार्यक्रम को देखने के लिए नगर सहित आस पास के काफी लोग इकट्ठा होते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...