रांची, मार्च 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को तीसरा और अंतिम मंगलवारी जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला जाएगा। श्री महावीर मंडल केंद्रीय कमेटी और डोरंडा श्री महावीर मंडल से जुड़े विभिन्न अखाड़ाधारी एवं रामभक्त रात आठ बजे से मंगलवारी जुलूस का शुभारंभ करेंगे। परंपरा के अनुसार, शहर के विभिन्न इलाकों से अखाड़ाधारी गाजे-बाजे के साथ महावीरी पताका लेकर महावीर चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचेंगे, यहां महावीरी पताका की विधिवत पूजा की जाएगी। इसके पश्चात जयकारों के बीच अखाड़ों से जुड़े रामभक्त अस्त्र चालन का हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर श्री महावीर मंडल द्वारा अखाड़ा के उस्तादों और विभिन्न श्री रामनवमी पूजा समितियों के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। 1929 से गाजे-बाजे के साथ 'घोल' निकाला जाता रहा हैराजधान...