हाथरस, दिसम्बर 11 -- हाथरस। शुक्रवार को शहर में सुबह से भक्ति की बयार बहेगी। श्री रामदरवार प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल एवं श्री राम दरबार प्रबंधक समिति के तत्वाधान में सीताराम विवाह का आयोजन किया जाएगा। शहर के अलीगढ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से गाजेबाजे के साथ बरात की शुरुआत होगी। मुख्य मार्ग से होते हुए शहर के अलीगढ रोड पर रामदरबार मंदिर में सजी जनकपुरी में भव्य स्वागत होगा। आयेाजकों ने शहर में निमंत्रण पत्रों का वितरण किया। सोशल मीडिया पर विवाह की धूम मची हुई है। शुक्रवार की सुबह शहर के अलीगढ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से चारों दूल्हा सरकार प्रभु राम, भरतजी, लखनजी, एवं श्री शत्रुधनजी चार घोड़ो पर सजकर बैंड बाजे एवं अद्भुत झाकियों के साथ श्रीराम दरबार जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान बारात के जनकपुरी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.