मधुबनी, अक्टूबर 4 -- दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिल्ली भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सीए व शिक्षाविद आदित्य झा पांच अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इसे लेकर उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक युवाओं, बेरोजगारों और शिक्षित वर्ग की आवाज को सदन तक मजबूती से पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद रोजगार और बेहतर अवसरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे युवाओं की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक चुनौती के रूप में देखने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- मदन मोहन झा के खिलाफ लालू ने कुमर राय को उतारा, MLC चुनाव पर RJD और कांग्रेस में तकरार उन्होंने कहा कि मैं केवल च...