नई दिल्ली, मई 17 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर बताया। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तथा एएसआई इसके प्रशासन और प्रबंधन पर निर्णय ले सकते हैं। इस फैसले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि आज नहीं तो कल, ओवैसी भी इस बात को स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं। इससे पहले आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को सुप्र...