नई दिल्ली, जून 4 -- शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए डिविडेंड किसी बोनस से कम नहीं होता। अगर आप भी ऐसे निवेशक हैं, जो शेयरों से नियमित कमाई करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), HDFC AMC, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कुल 16 कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इन कंपनियों के लिए 5 जून रिकॉर्ड डेट तय की गई है, यानी निवेशकों के पास इन शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका आज है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 60% तेजी के साथ अपर सर्किट पर दौड़ रहा था शेयर, कंपनी का बयान आते ही हुआ धड़ाम SEBI के T+1 सेटलमेंट नियम के अनुसार किसी भी निवेशक को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक ट्रेडिंग दिन पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है, तभी वह निवेशक कंपनी के डि...