अल्मोड़ा, मार्च 18 -- मां अगनेरी मंदिर में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय चैत्राष्टमी मेले में पहली नवरात्र यानी गुरुवार को मेला समिति की ओर से नवाण थोक को डोला सौपा जाएगा। 22 मार्च को विभिन्न झाकियों, सांस्कृतिक जुलूस के साथ पांच दिवसीय मेला शुरू होगा। संरक्षक डॉ कुलदीप बिष्ट ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 22 मार्च से मेले का शुभारंभ और 27 मार्च को समापन होगा। अष्टमी 26 मार्च को मुख्य मेला लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...