आज नवयुग मार्केट बिजलीघर क्षेत्र में दो घंटे बिजली बाधित रहेगी
गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। शहर के नवयुग मार्केट बिजलीघर क्षेत्र में बुधवार को दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों के कारण लिया जा रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार नवयुग मार्केट, हापुड़ रोड, मुकुंद नगर, नगर निगम और पटेल नगर फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान नवयुग मार्केट, रिछपालपुरी, चंद्रपुरी, सिहानी गेट, बिहारी नगर, मुकुंद नगर, गोपाल नगर और पटेल नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। एसडीओ रमेश चंद्र ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि असुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.