बगहा, मई 29 -- बेतिया। 30 मई को जिलांतर्गत सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन होगा। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई।प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन का कार्य पूर्ण कराया जाना है। पश्चिम चम्पारण जिलांतर्गत नगर निगम, बेतिया, नगर परिषद्, नरकटियागंज, बगहा, रामनगर एवं नगर पंचायत, चनपटिया, लौरिया व मच्छरगांवा में दिनांक 30 मई को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन के लिए तिथि निर्धारित की गई है।सशक्त यह भी पढ़ें- सशक्त समित के चुनाव में सामंजस्य बनाने का प...