गोड्डा, जनवरी 23 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा में विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। गुरुवार को शहर भर में सरस्वती पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों में दिनभर सजावट का कार्य चलता रहा। रंग बिरंगी लाइटों, आकर्षक तोरण द्वार, फूलों और कलात्मक सजावट से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में रंग गया है। छात्र छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर विद्यार्थियों ने स्वयं पंडाल निर्माण, सजावट की। शिक्षण संस्थानों में सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण की तैयारियां की गई हैं। बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, फूल, प्रसाद, मूर्ति और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...