गोड्डा, मार्च 2 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा में होली का रंग चड़ गया है। रविवार को जगह जहग होली मिलन समारोह, ईवेंट आयोजित किए गए। आज भी कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आज से धुरखेली के साथ तीन दिनों तक चलने वाले होली त्योहार की शुरुवात हो गई है। होली किस दिन मनानी है इसको लेकर पसोपेश की स्थति थी। बौसी स्थित मधुसूदन मंदिर में रविवार को बैठक कर स्पष्ट किया गया कि सोमवार 2 मार्च को धुरखेली, 3 को होली मनाई जाएगी। बाजार की पछियारा होली 4 मार्च मनाई जाएगी। शिवपुर के पंडित रास बिहारी झा नें बताया कि 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रग्रहण संध्या 5:46 बजे से 06:48 बजे तक है। इससे पहले ही सब पूजा पाठ कर लेंगे। इधर होली को लेकर गोड्डा में हर्षउल्लास का माहौल है। बाजार में तरह तरह की पिचकारी, मुखौटे सुगंधित गुलाल लोगों को खूब आ...