लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राजधानी में गुरुवार को करामत मार्केट, इंदिरानगर, हुसैनाबाद व पुरनिया सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। लेसा उपकेंद्रों के फीडर व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करेगा। इससे करीब दो लाख आबादी प्रभावित रहेगी।महानगर सुभाष पार्क उपकेंद्र में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। इससे करामत मार्केट, निशातगंज चौराहा प्रभावित रहेगा। इंदिरानगर सेक्टर-14 ओल्ड में सुबह छह से सात बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुराने लखनऊ के घंटाघर उपकेंद्र में सुबह सात से आठ बजे बिजली बंद रहेगी। इससे नानक नगर, गुलाब पार्क, पीरबुखारा, काली जी, दुर्गा देवी मार्ग, मोहिनीपुरवा, काजिम अली पुलिया, हुसैनाबाद, नैपियर रोड प्रभावित रहेगा। पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-क्यू, सेंट एंटोनी स्कूल में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा।

हिंदी ...