अररिया, मार्च 8 -- अररिया। रविवार को 33केवी भरगामा फीडर मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद रहेगा। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र भरगामा एवं खजुरी से निकलने वाली सभी 11केवी फ़ीडरों में सुबह 08 बजे से लेकर दिन के 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य समय पर कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...