मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर 17 दिसंबर को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अधिवक्ता सड़कों पर उतरेंगे। दोपहर बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर शहरवासियों से संपर्क करेगा और बंद के समर्थन की अपील करेगा। अधिवक्ताओं के इस बंद को पहले ही राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और व्यापारी संगठनों का समर्थन मिल चुका है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मुरादाबाद में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय सुलभ होगा और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण में मदद मिलेगी।अधिवक्ता जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से 17 दिसंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.