कुशीनगर, फरवरी 13 -- कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिसवां गांव में छुट्टा पशुओं के हमले में मल्लू प्रजापति की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। मल्लू प्रजापति रोजी रोटी के लिए विदेश में नौकरी करता था। कुछ महीने पहले अपने गांव आया था। आज शुक्रवार को वह फिर दुबई जाने वाला था, लेकिन एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। मल्लू की मौत की खबर सुनकर पत्नी संजना का रो रो कर बुरा हाल है। मल्लू की दो बेटियां मनीषा उम्र 20 वर्ष, मोनिका 14 वर्ष तथा दो बेटे आकाश 17 वर्ष एवं अभिषेक 15 वर्ष के हैं। पत्नी और बेटे-बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों ने बताया कि अब इन चारों की जिम्मेदारी पत्नी के कंधों पर आ गई। ग्रामीणों का कहना है कि मल्लू परिवार का मुख्य सहारा था और उसकी मौत ने पूरे परिवार को आर्थिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.