मथुरा, सितम्बर 19 -- मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के अंतर्गत दीनदयाल धाम (फरह) में शुक्रवार को होने वाले विराट युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। मुख्यमंत्री यहां करीब 1 घंटे 40 मिनट तक रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा शुक्रवार को सुबह 9:55 बजे प्रस्थान तक सुबह 10:40 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वाह्न 11:10 बजे दीनदयाल धाम स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। हेलीपेड से कार द्वारा मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पूर्वाह्न 11:15 बजे पहुंचेंगे। 12:15 बजे तक मुख्यमंत्री यहां दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री की दोपहर 12:15 से 12:45 बजे तक का समय आरक्षित र...