दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने शुक्रवार देर शाम कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आने और यहां से जाने वाली 250 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने कहा कि यातायात में बाधा को देखते हुए अन्य राज्यों के अलग-अलग स्टेशनों से नौ अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद छूटने वाली और 10 अक्टूबर को तड़के चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। अब दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग स्टेशनों से होकर चलने वाली करीब 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट पहले एनसीआर में आने वाली और एनसीआर से जाने वाली कुल 38 मेल और एक्सप्रे...