जमुई, मार्च 23 -- झाझा, यात्रियों की भीड़ से निपटने एवं उन्हें सुगम व सुविधाजनक यात्रा का आनंद सुलभ कराने के नजरिए से रेलवे 04052/51 नंबरों वाली एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली व हावड़ा के बीच चलाएगा। नई दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार के सायं सायं 6.15 बजे खुलकर अगले दिन के पूर्वाह्न 11.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। जबकि हावड़ा से यह ट्रेन बुधवार के तड़के 1.40 बजे खुलकर एक दिन बाद सुबह 8.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...