फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट बिजली उपकेंद्र के बीसीबी पैनल और पावर परिवर्तकों की टेस्टिंग का कार्य 17 मार्च को किया जायेगा। इसके चलते इस उपकेंद्र से निकलने वाले कैंट और मिल्क डेयरी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि काम पूरा होते ही बिजली की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...