आज दलित प्रेरणा स्थल के सामने निकलने से बचें
नोएडा, अप्रैल 13 -- नोएडा, विक्रम शर्मा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार को सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल में कार्यक्रम आयोजित होगा। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि भीड़ बढ़ते ही वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दलित प्रेरणा स्थल के सामने से डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर की ओर आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, अट्टा पीर से डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर की ओर से जाने वाले वाहनों को सेक्टर-1 गोलचक्कर, अट्टा पीर, सेक्टर-37 से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.