नई दिल्ली, अगस्त 25 -- यूपी के आगरा में चार युवकों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक किशोरी ने जान दे दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि किशोरी के जान देने से ठीक पहले उसके भाई को फोन कर एक युवक ने धमकी देते हुए कहा कि आज तेरी बहन मरेगी। आधे घंटे बाद ही किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने किशोरी के परिवार की तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला नगला छिद्दा (हरीपर्वत) इलाके का है।ब्लैकमेल और परेशान कर रहे थे युवक किशोरी के पिता मूलत: मथुरा के निवासी हैं। कुछ साल पहले नगला छिद्दा में अपनी ससुराल के पास किराए पर मकान लिया था। बेटा जूता फैक्ट्री में काम करता है। पत्नी घरों में काम करने जाती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले बेटी की सहेली ने मोहल्ले के एक युवक मृत्युंजय से उसकी दोस्...