आगरा, मार्च 29 -- ताजनगरी में सोमवार को मौसम पलट सकता है। मौसम विभाग ने तेज रफ्तार अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे मौसम में खुले में निकलना खतरनाक हो सकता है। वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार रात से बदलाव शुरू होने के आसार हैं। जबकि सोमवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, तूफान आ सकता है। साथ में तेज बारिश के संकेत भी दिए गए हैं। बिजली गरजने के साथ गिरने की आशंका भी जताई गई है। इधर, रविवार को तापमान में और बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक होकर 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 66 दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.