लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले पलिया के चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मोहम्मदी के मियांपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान भूमि अधिकार पत्र, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के साथ ही विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे जिले में रहेंगे। दो जगहों पर कार्यक्रम होने और दोनो कार्यक्रमों के बीच काफी दूरी होने के कारण प्रशासन दो दिनों से दिन रात एक करके तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां कुल 1311 करोड़ रुपये की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्य...