अररिया, अप्रैल 5 -- अररिया। रविवार को 33 केवी गुणवंती फीडर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक फीडर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र गुणवंती , हांसा और कालाबालुआ के सभी 11 केवी फीडरों में तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अपने दैनिक कार्य को समय पर कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...