रांची, अप्रैल 8 -- रांची। गुरुवार को तीन अवर विद्युत प्रमंडलों से मरम्मत कार्य को लेकर घंटों बिजली बंद रहेगी। इसमें लालपुर विद्युत अवर प्रमंडल के अधीन पीस रोड में एलटी लाइन बिछाने का कार्य होगा। इसके कारण दोपहर एक से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। तुपुदाना अवर प्रमंडल में सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे पटेल नगर का क्षेत्र प्रीाावित रहेगा। 11 केवी पाव हाउस फीडर में मरम्मत कार्य को लेकर दोपहर एक से ढाई बजे तक कांटा टोली, खादगढ़ा, भुईंया टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी, गढ़ा टोली व आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.