भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददता। मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर से सबंद्ध काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 स्नातक एवं स्नातकोत्तर (बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम) के संस्थागत विद्यार्थियों के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. रमेश चंद यादव ने बताया कि विद्यार्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक जो भी अभ्यर्थी परीक्षा आवेदन फार्म नहीं भर सके हैं, वे चार मई तक हर हाल में फार्म भर दें। उसके बाद उस पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...