आज ढाई दर्जन स्थानों पर गूंजेगा 'वन्दे मातरम्'
सीवान, सितम्बर 25 -- सीवान। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 'वन्दे मातरम्' के 150वें वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को सीवान शहर में ढाई दर्जन स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' का सामूहिक गायन होगा। विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे विभिन्न केंद्रों पर सामूहिक गायन किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य केंद्रों पर सामूहिक गायन की तैयारी की गई है।मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य एक निर्धारित समय पर विभिन्न स्थानों के लोगों को सामूहिक गायन के माध्यम से जोड़ना है। शहर के लगभग ढाई दर्जन स्थानों पर सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आज भव्य सामूहिक गायन इनमें सभी महावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.