आज डोमचांच, कल जयनगर में शिविर लगाकर बनाया जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस
कोडरमा, जुलाई 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी कोडरमा के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जारी पत्र के अनुसार जयनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन जुलाई शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शिविर आयोजित होगा। वहीं, दो जुलाई को डोमचांच प्रखंड कार्यालय में भी इसी समय शिविर लगाया जाएगा। शिविर में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक अभ्यर्थियों का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।आवश्यक दस्तावेज आयु संबंधी प्रमाण पत्र,शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,ब्लड ग्रुप की जानकारी, आधार कार्ड, प्रपत्र 1 एवं 1ए चिकित्सीय प्रमाण पत्र सहित, जहां आवश्यक हो। यह भी पढ़ें- जिले के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.