गढ़वा, जनवरी 9 -- गढ़वा। शुक्रवार को डीसी दिनेश कुमार यादव का जन सुनवाई कार्यक्रम और न्यायालयीय कार्य अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। उससे होने वाली असुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से खेद जताया है। जनसुनवाई कार्यक्रम की अगली तिथि, समय व स्थान की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी ताकि नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को डीसी के समक्ष प्रस्तुत कर सकें। विदित हो कि जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी समस्या और शिकायत लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में नौ जनवरी के कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों को थोड़ी असुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...