अररिया, सितम्बर 17 -- दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अररिया, संवाददाता डीएम अनिल कुमार बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल परिसर में करेंगे। इस बार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू हो कर दो अक्तूबर तक चलेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्वच्छता हो सेवा अभियान का आयोजन वर्ष 2017 से ही किया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा, जिसका थीम स्वच्छोत्सव है। बताया गया कि इसी क्रम में बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ श्रमदान के माध्यम से किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की अगुवाई में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.