मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर। नगर के भरूहना चौराहे से मेडिकल कालेज तक रोड चौड़ीकरण के लिए मंगलवार बुधवार से शुक्रवार तक पेड़ों की कटाई एवं लाइन निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए 33 केवी कोर्ट,हास्पिटल की पोषक लाइन दोपहर बाद तीन से शाम छह बजे तक,11 केवी भरूहना पोषक सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक,डीएम आवास व सखौरा फीडर शाम छह से नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण द्वितीय के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने मंडलीय अस्पताल,कोर्ट,भरूहना,शुक्लहा,दोमुहिया,बिसुंदरपुर के उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आज से चार दिन तक नगर की प्रभावित रहेगी बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...