मधुबनी, मई 4 -- संदीप कुमार मधुबनी। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा 6 मई को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला परिषद परिसर में आयोजित होगा,जहां योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने जानकारी दी कि इस कैंप के माध्यम से एक निजी कंपनी द्वारा 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत ट्रेनी प्रोडक्शन और ट्रेनी पैकिंग जैसे पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बेंगलुरु और तमिलनाडु में की जाएगी, जिससे उन्हें राज्य से बाहर रोजगार का अवसर मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं,12 वीं य...