उरई, फरवरी 10 -- उरई। उ.म. रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार 11 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर उरई रेलवे स्टेशन आएंगे। इस दौरान वह हेल्थ यूनिट, रेलवे स्टेशन के साथ कालोनी में जाकर रेलवे आवासों का हाल जानेंगे। इसके अलावा पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए विकास कार्य देखेंगे। डीआरएम के आने की खबर से उरई स्टेशन पर हड़कंप सा माहौल है। विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एक दिन पहले मंगलवार को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए नजर आए। खासकर रेलवे कालोनी की कमियों को दूर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...