बिजनौर, जून 11 -- बरेली जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस वालीबाल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता वर्ष-2026 का आयोजन 12 (आज) से 14 जून तक रिजर्व पुलिस लाइंस, बिजनौर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी करेंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आज से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बरेली जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 जून को अपराह्न में प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसके विशिष्ठ अतिथि अभिषेक झा रहेंगे। मुख्य अतिथि आयोजन समिति में एएसपी नगर एवं पुलिस लाइंस डा. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ सिटी एवं लाइंस अभय कुमार पांडेय तथा प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार से व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रह...