बक्सर, मार्च 1 -- डुमरांव। रंगोत्सव के महापर्व होली को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। होली के पर्व को यादगार बनाने के लिए रविवार को मां डुमरेजनी सेवा समिति के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आज यानी, सोमवार को आधा दर्जन से अधिक भोजपुरी व हिन्दी कलाकरों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल के ठीक सामने मैदान में होगा। समिति के सचिव टुन्ना सिंह ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि होली मिलन समारोह में आधा दर्जन से अधिक गीतकारों, नृत्यांगनाओं व गायक-गायिकाओं को बुलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...