भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) से सोमवार को टीएमबीयू को दो दर्जन से ज्यादा संविदा आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर मिलेंगे। दरअसल, नियुक्ति प्रक्रिया के बाद शनिवार की रात रिजल्ट जारी किया गया है, लेकिन विवि का आवंटन आयोग की तरफ से सोमवार को किया जाएगा। चार अगस्त को विवि आवंटन के बाद कॉलेजों के चयन प्राथमिकता के लिए विकल्प लिंक दिया जाएगा। यह लिंक उच्च शिक्षा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सात अगस्त को चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित विवि में सात अगस्त को योगदान देना है। इसके बाद उनके दस्तावेजों का सत्यापन सहित अन्य औपचारिकता पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- असिस्टेंड प्रोफेसर 10 को देंगे नये डिग्री कॉलेजों में योगदान 10 अगस्त को विवि द्वारा आवंटित कॉलेजों में योगदान देना है।

हिंदी हिन्दुस्त...